फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीईटी से ट्रेनों में रही भीड़, स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ रही सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टीईटी परीक्षा के चलते ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ सतर्क रही और परीक्षार्थियों को सुरक्षित ट्रेनों में चढ़ाने के प्रयास रहे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर झांसी आने जाने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सुबह की ट्रेनों में पठानकोट, दक्षिण एक्सप्रेस से परीक्षार्थी ललितपुर पहुंचे और दोपहर में परीक्षा खत्म होने पर झांसी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस और पंजाबमेल एक्सप्रेस से रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर अधिक भीड़ रही। वहीं झेलम एक्सप्रेस दोपहर 12.35 बजे जैसे ही आई परीक्षार्थियों की भीड़ जनरल के साथ ही स्लीपर कोचों में भी खूब रही। परीक्षार्थियों को सुरक्षित कोचों में चढ़ाने के लिए जीआरपी कर्मचारी भी मशक्कत करते रहे और झेलम एक्सप्रेस नौ मिनट ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना हुई। वहीं बाकी छूटे हुए परीक्षार्थी दूसरी ट्रेन पंजाबमेल से झांसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बारिश भी होने लगी, इससे प्लेटफार्म पर यात्री टिन शेड के नीचे बचते नजर आए। इस दौरान कोचों में भीड़ अधिक होने पर अन्य रिजर्वेशन वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि यात्रियाें की भीड़ के चलते ट्रेनों को प्लेटफार्म पर काफी धीमी गति से निकाला गया, ताकि परीक्षार्थियों को गेट के पास चढ़ते समय परेशानी न हो। वहीं शाम की पाली की परीक्षा खत्म होने पर कुशीनगर, पठानकोट और पातालकोट एवं पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें