फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक नागरिक को मिले समय से न्याय : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसील महरौनी में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। सांसद अनुराग शर्मा ने तहसील सभागार महरौनी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने भागीदारी करते हुए अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें बताईं। जिनको शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर नागरिक को न्याय मिलना चाहिए। यह केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी व्यक्ति की समस्या लंबित न रहे। अधिकारी अपने कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकार केवल शासन नहीं बल्कि जन-सेवा के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने चेताया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता को केंद्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना आदि अनेक जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी व दैवी आपदा में पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी महरौनी मदन मोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांसद ने तहसील परिसर में आयोजित अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण के प्रहरी नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। हर नागरिक को कम से कम एक वृक्ष मां के नाम लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

-
सिंदवाहा के ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
सिंदवाहा। तहसील महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा के ग्रामीणों ने सांसद को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि सजनाम बांध के लिए सड़क मार्ग का निर्माण हुआ था। इस सड़क से सिंदवाहा को करीब 30-35 सालों से बसों व ट्रकों का आवागमन होता रहा है। लेकिन इस मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से बसों व ट्रकों का अावागमन बंद हो गया है। ग्राम सिलावन से नहर रोड के जरिए बस का आवागमन होता था। लेकिन सिंचाई विभाग ने अवरोध लगाकर नहर रोड को बंद कर दिया है। इस सड़क मार्ग पर ग्राम सिंगेपुर, कलौथरा, बड़गाना, बैरवारा, जमुनिया, झरावटा, ककरुआ, विजयपुरा, पठा सहित 10-20 गांव जुड़े हैं। इसमें आम लोगों के साथ साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों व कर्मचारियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने जनहित को ध्यान में रखकर सजनाम तिराहा से सिंदवाहा के बीच की पुलिया व सड़क निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन पर हरीकिशन, घनश्याम पाल, राजीव तिवारी, इंद्रपाल सिंह, सीताराम, आयुष तिवारी, सोनू साहू, जगदीश प्रसाद लिटौरिया के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें