फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी नहीं दिला सका गंदगी से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पिपरई : कचरे घर की सफाई न होने से पहुंचना तक हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरई में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। यहां पर हैंडपंप के पास पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं, कचरा घर से भी कचरे का उठान नहीं हो रहा है। इससे गंदगी बजबजा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी गंदगी से निजात नहीं दिला सका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिपरई को स्वच्छ रखने के लिए कचरा घर बनाए गए हैं ताकि कचरे को ग्रामीण इधर-उधर न फेंके। वहीं, गांव की सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाती है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। यहां हैंडपंप के पास जमा पानी की निकासी नहीं की गई है। इससे हैंडपंप का पानी दूषित होने का खतरा बना हुआ है। हालत यह है कि कचरा घर के चारों ओर कूड़ा पड़ा हुआ है। कचरा घरों के दुर्गंध से लोग परेशान हैं। ग्राम पंचायत पिपरई के प्रधान नासिर खान ने कहा कि ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मचारी की तैनाती है। इसकी ड्यूटी दूसरी जगह लगाई जाती है। इससे कचरा घर खाली नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
कचरा घर और गांव में सफाई करने के लिए कर्मचारी जाता है। सफाई न होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। - महेंद्र कुमार, एडीओ, बिरधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें