फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिरधा-नाराहट हाईवे से गुजरे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार होंगे भूमिगत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिरधा-नाराहट क्षेत्र में हाईवे क्रॉस कर रहे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार और खंभों को हटाया जाएगा। अब इन तारों को भूमिगत किया जाएगा। बिजली विभाग ने यहां हादसे की आशंका को देखते हुए बिजनेस प्लान 2025-26 में इसे शामिल कर लिया है। इसके लिए, टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बिरधा उपकेंद्र अंतर्गत कस्बा बिरधा से नाराहट क्षेत्र में ग्राम उमरिया, बंगरिया में हाईवे के ऊपर से कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। कई जगह तार जर्जर भी हो चुके हैं। ग्राम उमरिया एवं आसपास के कुछ स्थानों पर हाईवे के डिवाइडर पर इन तारों को ले जाने के लिए लकड़ी के खंभे लगे हुए हैं, जो अब सड़ने लगे हैं। वहीं, टूटने की वजह से हाईटेंशन लाइन के तार में जोड़ लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, क्रॉसिंग वाले स्थान पर अधिक आबादी की आवाजाही रहती है। कई बार इन क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिर भी चुके हैं। हालांकि, बड़ा हादसा होने से बच गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में खासकर बारिश के समय जर्जर हो चुके तारों के टूटकर गिरने से हादसों का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार हाईवे पर क्रॉस कर रहे तारों को हटाने की मांग की थी। अब बिजली विभाग ने बिरधा से नाराहट के मध्य हाईवे पर क्रॉस कर रही हाईटेंशन लाइन के तारों को हटाकर भूमिगत किए जाने का निर्णय लिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के माध्यम से यह कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्जन
बिरधा से नाराहट क्षेत्र में हाईवे के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को चिह्नित करने के लिए सर्वे किया जाएगा। उन्हें भूमिगत किया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें