फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टैंकर भी प्यास बुझाने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां जरूरत के सापेक्ष पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वार्ड नंबर दो रैदासपुरा, वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम और वार्ड 17 के सिविल लाइन द्वितीय में जल संकट बना हुआ है। यहां के लोग पानी जुटाने में दिनभर परेशान रहते हैं। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
-
जरूरत 30 टैंकर की, मिल रहे मात्र आठ
वार्ड नंबर दो रैदासपुरा के मोहल्ला विष्णपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा की छह हजार से अधिक की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। यहां वर्षों से नलों में पानी नहीं आया तो जलस्तर गिरने से हैंडपंप भी साथ छोड़ गए हैं। यहां के लोगों के लिए सोलर ट्यूबवेल व टैंकरों का ही सहारा है। वार्ड में 25-30 टैंकर पानी की आवश्यकता है, लेकिन महज छह से आठ टैंकर ही मिल रहा है। ऐसे में पानी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।-मिथलेश कुशवाहा, सभासद
विज्ञापन

-
-आठ के मुकाबले मिल रहे चार टैंकर
वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम में टौरिया मोहल्ला, बरियावाय, रघुवर दाऊ के घर के पास लगभग 150 परिवारों की 800 आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है। आंशिक रूप से राजपूत कॉलोनी में भी नल कम आने से दिक्कत हो रही है। यहां वर्तमान में आठ टैंकर पानी की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष महज चार टैंकर ही मिल पा रहा है। लोगाें को पर्याप्त पानी जुटाने के लिए दिनभर जूझना पड़ रहा है।- शिवानी कुशवाहा, सभासद
-
- 30 की जगह मिल रहे 15 टैंकर
नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय में पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड के लगभग 1800 घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। कुछ क्षेत्रों में नाम मात्र के लिए ही नल आ रहे हैं। ऐसे में टैंकर ही एक मात्र सहारा है। सभासद ने बताया कि मोहल्ला में लगभग 30 टैंकर की जरूरत है, जिसके मुकाबले महज 15 टैंकर से पानी मिल रहा है। ऐसे में कई लोगों के सामने पानी की समस्या बनी हुई है।- कुंदनपाल, सभासद
विज्ञापन

-
वार्डों में आवश्यकता अनुसार लगातार टैंकर की आपूर्ति की जा रही है। जहां कहीं समस्या है, उसे जल्द दूर किया जाएगा।-शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें