फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार सीएचसी में ड़ेढ दशक बाद भी नहीं मिल सके विशेषज्ञ चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिदिन एक प्रसूता व चार से पांच मरीज रेफर हो रहे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार/ललितपुर। ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ दशक बाद भी विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान में महज दो चिकित्सक कार्यरत हैं। इससे मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं ही मिल पा रहीं हैं। गंभीर हालत में मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। वहीं, सिजेरियन प्रसव की स्थिति में प्रसूताओं को मुख्यालय पर आना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन एक प्रसूता व चार से पांच मरीज रेफर हो रहे हैं। वहीं 20 से 30 मरीज जांच के लिए मुख्यालय या निजी पैथोलॉजी की ओर रुख करने को मजबूर हैं।
बार स्थित अस्पताल को वर्ष 2010 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामान्य सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हो गए थे। तीन में एक भी विशेषज्ञ कार्यरत नहीं है। इससे डेढ़ दशक बीतने बाद भी सुविधाओं में विस्तार नहीं हो सका है। साथ ही सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलना थी। जांचों में भी वृद्धि होने की उम्मीद थी। लेकिन, विस्तार हो भी तो कैसे, जब वर्तमान में महज दो ही चिकित्सक कार्यरत हैं। ऐसे में सामान्य उपचार मात्र ही मुहैया हो पा रहा है। यहां पर पेट व अन्य गंभीर मरीज रेफर मात्र ही हो रहे हैं। अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा को आईं मशीनें स्थापित तो दूर पैक रखी हुई हैं।
विज्ञापन

-
सिजेरियन प्रसव की सुविधा ठप
सीएचसी पर विशेषज्ञों के अभाव में सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। वर्तमान में सीएचसी पर प्रतिदिन तीन से चार सामान्य प्रसव हो रहे हैं। इसके अलावा प्रतिमाह लगभग 30 गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव की स्थिति में रेफर करना पड़ रहा है। अब तक मानक अनुरूप ऑपरेशन थिऐटर तक नहीं बन सका है।
विज्ञापन

-
शोपीस बना प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
सीएचसी पर बीते दिनों खोला गया जन औषधि केंद्र शोपीस बना हुआ है। अब तक इसका संचालन शुरु नहीं हो सका है। मजह एक कक्ष के बाहर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का बैनर लगा दिया गया है, अंदर कर्मचारी है न दवा। ऐसे में मरीजों को मजबूरन महंगी दवाइयां खरीदना पड़ रही हैं।
-
सीएचसी में विशेषज्ञों की कमी से सुविधाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा है। संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
- डाॅ. नवनीत कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी, बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें