फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 24 घंटे बाद भी युवक के मन से खत्म नहीं हुआ सांप का डर, परिजन कर रहे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिस्तर उठाते समय हाथ में लिपटे सांप को मुट्ठी से मसलकर मार दिया था युवक ने
विज्ञापन

फॉलोअप -
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाथ से सांप का फन मसलकर मार देने के चौबीस घंटे गुजरने के बाद भी युवक के मन से सांप का डर खत्म नहीं हुआ है। वह भी डरा हुआ है। परिजन उसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम तिसगना निवासी गोविंद जब रविवार की दोपहर अपने घर के अंदर बिस्तर उठा रहा था। तब उसके हाथ में सांप लिपट गया था। गोविंद ने डर के मारे सांप का फन अपनी मुट्ठी में भीच लिया और जोर से मसल दिया। जिससे सांप की मौत हो गई थी। लेकिन सांप द्वारा काट लेने की आंशका से गोविंद डर गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत गोविंद के शरीर पर सांप काटने का कोई निशान नहीं पाए जाने की बात कही थी। लेकिन गोविंद के मन से सांप का डर नहीं निकला था और वह काफी भयभीत था। इस कारण से परिजन उसे रात के समय मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे थे और यहां पर भर्ती कराया था। यहां उसकी हालत में सुधार है। वहीं, इस घटना के चौबीस घंटा गुजरने के बाद भी गोविंद काफी डरा हुआ है। परिजन उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें