फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Fri, 19 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को बालाबेहट के ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बालाबेहट निवासी रेखा ने एसपी को बताया कि 27 जनवरी को वह गांव के एक फोटो स्टूडियो में अपनी फोटो लेने गई थी। वहां मौजूद युवक गब्बर सिंह ने दुकान बंद कर उससे अभद्रता करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के आ जाने के कारण वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


घटना की शिकायत करने गब्बर के परिजनों से करने पर आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उसके चाचा रामभरत, भाई बाबूलाल व पीड़िता को बुरी तरह से पीटा। लाठी डंडों की पिटाई से उसके भाई के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। बालाबेहट पुलिस ने शिकायत पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। गिरफ्तारी न होने से आरोपी आए दिन पीड़िता व उसके परिजनों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी से आरोपियों पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान सपा नेत्री दीपमाला कुशवाहा, राजकुमार, राकेश, खुशीलाल, प्रकाश, मोती, इमरत, कल्लू, कुंदन, सोमत, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें