फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी सहायिका से मारपीट कर छेड़छाड़ में चार पर मुकदमा दर्ज के आदेश

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत एक गांव में आंगनबाड़ी सहायिका से मारपीट कर छेड़छाड़ करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एससीएसटी) जगदीश कुमार की अदालत ने निवर्तमान प्रधान पुत्रों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के अंतर्गत एक गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात सहायक आंगनबाड़ी ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एससीएसटी) की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 जुलाई 2019 को वह अपने केंद्र पर थी, तभी दोपहर में ग्राम धौर्रा निवासी विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सतीश मिश्रा एवं सचिन मिश्रा केंद्र पर आए और उससे पोषाहार की दो भरी हुई बोरियां मांगने लगे, जिस पर उसने कहा कि यह पोषाहार (पंजीरी) है, इस पर वह जबरन बोरियां उठाकर ले जाने लगे। आरोप है कि वह लोग छीनाझपटी कर गालियां देते हुए उसे बुरी नीयत से पकड़कर घूरते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। उसके चिल्लाने पर अन्य लोग आ गए और बीच बचाव किया। जिसके बाद विवेक ने कहा कि आज तो बच गई और अगर उसकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की जानकारी थाना जाखलौन में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने उक्त मामले में सुनवाई करते हुए थानाध्यक्ष जाखलौन को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवचेना किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें