फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, एक घायल

विज्ञापन
दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पाली व सिमरधा के बीच ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी कल्लू (32) पुत्र बारेलाल शनिवार की शाम को अपने भाई प्रेमलाल (25) के साथ ग्राम मदनपुर से वापस लौट रहा था। अभी वह ग्राम पाली व सिमरधा के बीच ही पहुंचा था कि एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कल्लू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जिस पर परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले गए। जबकि उसके भाई का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई मूलचंद ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और वह पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। जबकि घायल भाई प्रेमलाल तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें