फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमुटाव छोड़कर समाज हित में कार्य करें

Mon, 28 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
holi facitybl , lalitpur news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने मनमुटाव छोडकर समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने स्थित शिक्षक रैन बसेरा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में चुने जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगत राजा को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आपसी मनमुटाव छोड़कर सभी को समाज हित में कार्य करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले जय सिंह व भगवत राजा ने वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

इस मौके पर शिवकुमार सिंह तोमर, मुन्ना सिंह चौहान, बृजेंद्र सिंह परमार, अमर सिंह गौर, गोविंद सिंह बुंदेला, बेबी राजा बुंदेला, बबीता बुंदेला, रेखा गौर, भरत सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह, जीतू राजा, चाली राजा, बोबी राजा, रविंद्र राजा, जयहिंद सिंह, संतोष सिंह, शैलेंद्र सिंह परिहार, राजू राजा, बुध सिंह, नाती राजा, प्रवेंद्र राजा, हरेंद्र राजा, सौरभ राजा, रोहित राजा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भगवान सिंह व संचालन भगवत सिंह बैस ने किया।
विज्ञापन


उधर, नदीपार स्थित कुशकुटी आश्रम में कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक- दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने समाज में एकजुटता बनाने पर बल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा, लालचंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, प्रकाशचंद्र, राम सिंह, आशाराम, रमेश कुशवाहा, चैनू लंबरदार, राजाराम आदि उपस्थित रहे। अंत में जगदीश सिंह कुशवाहा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें