फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल में घुसकर बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्राथमिक विद्यालय करमरा में शुक्रवार सुबह शराबी युवक ने बच्चों से अभद्रता की। उन पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को कक्षा के अंदर किया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करमरा की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका भावना वर्मा ने पाली थाने में शिकायत की। बताया कि शुक्रवार को वह शिक्षण कार्य कर रही थी, तभी करीब 11 बजे गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में स्कूल के अंदर घुस आया। वह बच्चों से अभद्रता करने लगा और कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया। पत्र में बताया कि इस घटना के बाद स्कूल में भय का माहौल है। बच्चे डरे-सहमे हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें