फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मतदान केंद्रों पर छाया और पेयजल व्यवस्था करें सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शहर व ग्रामीण इलाकों के बूथों का निरीक्षण किया, वहां मतदाता सुविधाओं के कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन (कंपोजिट) नगर क्षेत्र, राजकीय आईटीआई एवं इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बैरवारा का निरीक्षण किया। यहां मौजूद भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि 20 मई को मतदान दिवस पर संभावित गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त पेयजल, बैठने हेतु छायादार स्थान, परिसर में टेंट, शौचालय, कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवथा, रैंप आदि के साथ वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता किसी के बहकावे न आकर निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी घटना की सूचना निर्वाचन टोलफ्री नंबर 1950 पर तत्काल जानकारी दें। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहकर मतदेय स्थलों की निगरानी करें। क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों पर पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस अधिकारी मतदान के दौरान अराजक तत्वों पर बारीक नजर बनाए रखें। निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें