फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जापान जाने के लिए चयनित छात्रा को सिखाई जा रही अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जापान साइंस प्रोग्राम के तहत चयनित महरौनी के देवरान की छात्रा रश्मि 14 जून को जापान जाएगी। पासपोर्ट सहित अन्य कागजात तैयार कराए जा चुके हैं। अभी रश्मि को अंग्रेजी बोलना सिखाया जा रहा है।
जीजीआईसी महरौनी में 12वीं की छात्रा रश्मि का चयन युवाओं के मध्य ज्ञान का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से जापान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया है। विदेश जाने पर वहां बातचीत में कोई समस्या न आए, इसके लिए विद्यालय प्रशासन उसे अंग्रेजी बोलना सिखा रहा है। रश्मि भी जापान जाने के लिए काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


किसान की बेटी है रश्मि: ग्रामीण परिवेश में रहने वाली रश्मि के पिता रामसहाय साधारण किसान हैं, जबकि मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। करीब ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर रामसहाय अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं। गांव के अन्य बच्चे भी रश्मि की सफलता से प्रेरणा ले रहे हैं।
विज्ञापन


जीजीआईसी महरौनी में कक्षा 12वीं की छात्रा रश्मि का चयन जापान साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत हुआ है। पासपोर्ट सहित अन्य कागजात तैयार करा लिए गए हैं। 14 जून को वह जापान के लिए रवाना होगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें