फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयमित जीवन में ही आराधना कल्याणकारी : उत्कर्ष सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुनि उत्कर्ष सागर महाराज ने कहा कि संयमित जीवन में ही सिद्धों की आराधना कल्याणकारी होती है। बिना संयम के जीवन को बिना ब्रेक की गाड़ी बताते हुए कहा कि हमें अपने जीवन को संवारना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि सौम्यसागर महाराज एवं मुनि जयेंद्र सागर महाराज के सानिध्य में ‘बीस साल बेमिसाल’ पाठशाला महोत्सव के दौरान वह धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। विधानाचार्य ब्रह्मचारी मनोज एवं मधुर समैया के निर्देशन में सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रातःकाल पूजन अभिषेक शांतिधारा के उपरांत इंद्र-इंद्राणियों ने अर्घ्य समर्पित किए। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़ैया, महामंत्री आकाश जैन, शीलचंद्र अनौरा, अखिलेश जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सनत जैन, सतीश नजा, प्रफुल्ल जैन, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
000000000000
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए : अभिनंदनोदय तीर्थ अटा मंदिर पाठशाला, जैन बड़ा मंदिर, जैन नया मंदिर इलाइट पाठशाला, शांतिनाथ मंदिर पाठशाला, सिविल लाइन पाठशाला, वाहुवलिनगर पाठशाला के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, भक्तिनृत्य, क्लासिकल ग्रुप डांस के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पंचायत ने निस्वार्थ सेवा करने वाली दीदियों (शिक्षिकाओं) को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि पाठशालाओं में हमें धर्म के साथ संस्कारों की दिशा मिलती है और सांस्कृतिक प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में पाठशाला संचालिका ब्रह्मचारिणी नीलम, विधि जैन, साक्षी, पूजा, मीना, अंजली जैन का सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें