फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने फल बाजार का हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
फल बाजार का अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते ईओ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को पुरानी तहसील से लेकर फल बाजार और वापस सदर कांटा तक पसरे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने में अड़ंगा डालने का प्रयास किया गया पर उनकी एक नहीं चली। कुछ दुकानदारों में रोष भी देखा गया।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान का रोस्टर बनाया था। इसमें पुलिस बल नहीं मिल सका था, जिससे अतिक्रमण हटाओ अभियान रस्म अदायगी साबित हुआ था। इससे यह हुआ कि अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गए। नगर पालिका परिषद कार्यालय में अतिक्रमण के संबंध में कई शिकायतें आई। इस पर अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने नए सिरे से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुरानी तहसील से लेकर फल बाजार व वापसी में सदरकांटा तक चली। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की लेकिन ईओ ने उनकी एक नहीं सुनी और मौके का अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण हटाने में जेसीबी सहित ट्रैक्टर ट्राली व सफाई कर्मी साथ रहे।
विज्ञापन

जो लोग दोबारा अतिक्रमण कर रहे हैं, उनके खिलाफ चालान एवं जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन अतिक्रमण की समीक्षा की जाएगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

जेसीबी से फलों को बचाता दुकानदार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें