फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेल चौराहा से घंटाघर तक हटावाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर पालिका व राजस्व विभाग ने बयाना नाला पुल से जेल चौराहा और जेल चौराहा से घंटाघर तक दोनों ओर चिह्नांकन किया। परिधि में आए अतिक्रमण को टीम ने हटाया।
विज्ञापन

बयाना नाले के पास अतिक्रमण हटाओ टीम ने चिह्नांकन किया और इसकी परिधि में आने वाले अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दी कि वह अपना कब्जा स्वयं हटा लें। जो भी चिह्नांकन की परिधि में आता है और उसके पास भू-स्वामित्व संबंधी अभिलेख हैं तो वे दो दिन के अंदर नगर पालिका परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा और समस्त हर्जे-खर्चे की वसूली की जाएगी।
टीम ने मोहल्ला कसाई मंडी में सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों काे हटवाया और चालकों को चेतावनी दी कि सड़क किनारे वाहन खड़े न करें। अभियान में एसडीएम न्यायिक मनीष कुमार, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक राजेश जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू, आशुतोष आदि शामिल रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें