संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज से कर्पूरी ठाकुर चौराहा मार्ग पर रक्षा विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद कब्जादार स्वयं अपना सामान व झोपड़ी हटाने लगे। घुसयाना से सदनशाह मार्ग के किनारे झोपड़ियां भी हटा दी गईं। कर्पूरी चौराहा से मेडिकल कॉलेज मार्ग पर कुछ हिस्से में एक ओर रक्षा विभाग की भूमि है। लगभग एक दर्जन दुकानदार झोपड़ी व टिनशेड डालकर दुकानें चला रहे थे। बीते दिनों रक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद दुकानदारों ने नुकसान से बचने के लिए स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया है।
रविवार को शेष दुकानदारों ने भी अतिक्रमण हटाया। झोपड़ी व दुकानें हटने से मैदान साफ हो गया। वहीं डायट के पास से घुसयाना तिराहा तक बनी एक दर्जन से अधिक झोपड़ी को अतिक्रमणकारी स्वयं हटा रहे हैं। इससे अब लोग सुविधा के साथ आवागमन कर सकेंगे। ि