फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चौड़ीकरण के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें स्टेशन क्षेत्र में पक्के निर्माण समेत अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही अन्य अतिक्रमण को दो दिन में हटाने का समय दिया गया है।
नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मुख्य सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर रेलवे स्टेशन मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर पालिका व पुलिस बल की ओर से संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें सड़क की सीमा में लगे टीनशेड हटाए गए। साथ ही नालियों पर किए गए अतिक्रमण को ढहाया गया। वहीं, पक्के निर्माण को क्षतिग्रस्त कर हटाया गया। टीम को देखकर अतिक्रमणकारी सख्ते में आ गए। कुछ ने स्वयं ही टिनशेड व अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ दुकानदारों ने दो दिन में अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर सदर एसडीएम ने दो दिन का मौका दिया। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि दो दिन में अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से हटाने व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने कहा कि रेलवे स्टेशन से नदी पुल तक मुख्य सड़क पटरी के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें