तालबेहट/ पूराकलां। शिक्षा विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने बुधवार की रात में अपने घर में फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे पूरे परिवार में शोक छा गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
ग्राम पूराकलां निवासी अध्यापक स्व. मनोहर सिंह की मृत्यु के बाद उनके एकलौते पुत्र राघवेंद्र की शिक्षा विभाग में नियुक्ति हो गई थी। कुछ समय से वह अपने परिवार के साथ बैंक के पास नए मकान में रहने लगे थे। बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो परिवार में मातम छा गया। मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक बताई गई है। उसका एक दस वर्षीय पुत्र और बाहर वर्षीय पुत्री है।