फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 केवी विद्युत लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाज से बिजली ठप, 25 खंभे टूटे
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र में आंधी के साथ ही गाज का कहर देखने को मिला। विद्युत सब स्टेशन रोंड़ा से तालबेहट जाने वाली 66 केवी विद्युत लाइन पर हर्षपुर के पास गाज गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तालबेहट व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आई आंधी के कारण लगभग आठ किलोमीटर की विद्युत हाइटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 25 बिजली के खंभे, कई इंसुलेटर व कीमती विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से तालबेहट क्षेत्र में लगभग 23 घंटे तक बिजली ठप रही। तालबेहट सब स्टेशन से जुड़े ग्रामीण फीडरों की बिजली अब भी बंद चल रही है, जिसे सुधारने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।
रोंड़ा स्थित 132 केवी बिजली घर से तालबेहट के सब स्टेशन के लिए 66 केेवी विद्युत लाइन से हाइटेंशन विद्युत आपूर्ति की जाती है, जहां से विभिन्न फीडरों के माध्यम से टाउन व ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। तालबेहट सब स्टेशन को जाने वाली 66 केवी लाइन पर शनिवार को बरसात के दौरान गाज गिर गई, जिससे 66 केवी लाइन कई किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही जमालपुर, तेरईफाटक, तरगुवां, बिजरौठा, भरतपुरा, रजावन व जखौरा मार्ग में पड़ने वाले कई गांवों में आंधी आने पर जगह-जगह पेड़ गिरने के कारण 25 से अधिक हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे टूट गए और इन पर लगे लगभग 75 से 80 इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। अभी भी पेट्रोलिंग की जा रही है, इसके बाद ही सही आंकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आंधी के कारण कई जगह विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए तो तालबेहट से जखौरा वाला मार्ग भी पेड़ गिरने से बंद हो गया। रविवार की शाम को पेड़ हटाकर यहां संचालन शुरु कराया जा सका। विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करने के बाद 66 केवी की मेन लाइन को रविवार की शाम लगभग पांच बजे सही कर तालबेहट टाउन के एक और दो नंबर फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 23 घंटे बाद सुचारु कर दी। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही थी, जिसके सोमवार की सुबह तक ठीक होने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

ग्राम हर्षपुर के पास गाज गिरने से 66 केवी लाइन डैमेज हुई थी। इसी दौरान कई ग्रामीण क्षेत्जरों में पेड़ गिरने के कारण 66 केवी और 11 हजार केवी लाइन के तारों के साथ ही दो दर्जन से अधिक खंभे टूट गए। रविवार की शाम को तालबेहट टाउन की बिजली सुचारु कर दी गई,े जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनों पर पेट्रोलिंग की जा रही है।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें