फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे नगर की बिजली रही घंटों ठप

Mon, 22 May 2017 12:37 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 ओवरलोड होने के चलते आए दिन कहीं जंपर तो कहीं हाइटेंशन लाइनों के खंभे या लाइनें ही टूट रही हैं। इसके कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है। शनिवार की रात में जहां नगर में 66 केवी लाइन का जंपर ग्राम रौंड़ा में टूट गया, तो वहीं महरौनी क्षेत्र में सिलावन फीडर के खंभे टूट गए तो वहीं एक फीडर की हाइटेंशन लाइन भी टूट गई, जिससे देर रात तक बिजली ठप रही।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में 66 केवी हाइटेंशन लाइन से करीब आठ फीडरों के माध्यम से शहर समेत सात दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात साढ़े दस बजे रौंड़ा स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्विच यार्ड के पीछे हाइवे के पास 66 केवी लाइन का एक जंपर उड़ गया, जिसके चलते शहर के फीडर नंबर एक, तीन नेहरू नगर, पिसनारी, गोविंदनगर, राजघाट, देवगढ़ व चंदेरा फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग कर जंपर को देर रात करीब 12 बजे सुधारा जा सका। तब कहीं जाकर शहर के फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटों तक ठप रही। वहीं, महरौनी में सिलावन फीडरों के अंतर्गत देर शाम ग्राम सिंदवाहा के पास चार हाइटेंशन लाइनों के खंभे टूट गए, जो दूसरे दिन सुबह करीब नौ बजे तक सुधारे जा सके। वहीं, महरौनी में 33 केवी लाइन भी ब्रेक डाउन में चली गई, जिसके चलते महरौनी क्षेत्र की बिजली आधी रात के बाद ही सुचारु हो सकी। यह स्थिति रोजाना की हो गई है। रात होते ही महरौनी के फीडर फाल्ट में हो जाते हैं, जिसके चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें