फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश में बिजली आपूर्ति रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/तालबेहट। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण फीडरों की लाइनों में आए फाल्ट के चलते कई बार आपूर्ति बाधित हुई। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने शहर क्षेत्र की आपूर्ति को कुछ देर में सुचारू कर दिया। जबकि, तालबेहट में दोपहर से देर शाम तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12.35 बजे शहर के पांच नंबर फीडर में आए फाल्ट से सप्लाई ट्रिप हुई लेकिन लाइनमैन ने कुछ देर में फाल्ट को खोजकर लाइन चालू करा दी। शाम 5.45 बजे 33 केवी रोड़ा विद्युत केंद्र से आपूर्ति ठप हो गई, जिससे शहर की सप्लाई बंद हो गई। हालांकि, 15 मिनट बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान आए फाल्टों को तत्काल ठीक कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई।
उधर, तालबेहट में रविवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम करीब छह बजे तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप रहा है। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार माताटीला से तालबेहट के मध्य जंफर जलने से बिजली आपूर्ति ठप है। बारिश रुकने के बाद ही बिजली मरम्मत कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें