ललितपुर। रविवार को शासन द्वारा गठित जांच टीम ने जनपद के तीन गांवों में पहुंचकर क्लस्टर योजना के बीच वितरण घोटाले की जांच की। विभिन्न गांवों में लाभार्थी किसानों से जानकारी ली।
टीम ने रविवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा और ब्लॉक बिराधा अंतर्गत ग्राम पटऊवा और बारौद में किसानों से क्लस्टर योजना के बीज वितरण की जानकारी ली। टीम के डेरा डालने से कृषि महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में सभी चुप्पी साधे हैं। हालांकि, जांच रिपोर्ट बंद लिफाफा में शासन को सौंप जाएगी। इस दौरान टीम में अपर निदेशक कृषि बीज एवं प्रक्षेत्र एके सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव, एआर कोऑपरेटिव अरविंद मेहर, उप कृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद