फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर घर के बाहर लगाने के निर्देश

Wed, 14 Sep 2016 02:12 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। बिजली विभाग की टीम ने बकाएदारी के कारण काटे कनेक्शनों की जांच की और बकाएदार कनेक्शनों की जांच घर-घर जाकर की। इस मौके पर विभाग की टीम ने घरों में लगे विद्युत मीटरों को हटाकर घरों से बाहर लगवाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा विद्युत बकाया वसूली बढ़ाकर थ्रू-रेट बढ़ाने के आदेशों के बढ़ते दबाव के चलते जनपद में विद्युत टीमों का गठन किया गया है, घर-घर जाकर विद्युत वसूली में लगी हुई हैं। उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों द्वारा मुहल्लों में रोजाना पहुंचकर हर घर जाकर बकाएदारों से वसूली की जा रही है। दस हजार रुपए से अधिक के बकाए पर विभागीय टीमों द्वारा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। घरों के अंदर लगे मीटरों को घरों से बाहर लगाया जा रहा है। लेकिन बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा लाइनमेनों या अन्य नगर पालिका विद्युत विभाग के कर्मियों से सांठगांठ कर बकाएदारी पर काटे गए कनेक्शनों को बिना भुगतान किए जुड़वा लिया जाता है। जिसकी शिकायतें बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार मिल रही थीं। इसी के चलते विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने सोमवार को मुहल्ला पिसनारी में घर-घर जाकर बकाएदारी पर काटे गए कनेक्शनों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने बकाएदारी पर एक दर्जन से अधिक विद्युत कनेक्शन भी कटवाए, जिस पर करीब हर उपभोक्ता पर दस से पंद्रह हजार रुपए से अधिक का बकाया चल रहा था।


मुहल्लों में बिजली विभाग की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तो मौके पर ही विद्युत बकाया अदा कर दिया, जबकि कुछ लोगों देर शाम तक बकाया अदा कर काटे गए कनेक्शनों पर अतिरिक्त चार्ज देकर विद्युत कनेक्शन जुड़वाया। अधिशासी अभियंता ने विद्युत अधिकारियों को काटे गए कनेक्शनों के बिना बकाएदारी पर जुड़े पाए जाने पर एफआइआर दर्ज कराने को निर्देशित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता पंकज मौर्य, टीजीटू रमाकांत समेत अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें