फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 70 विद्यालयों में अब तक नहीं पहुंच सकी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर काम कराए जा रहे हैं। लेकिन, करीब 70 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इस साल भी गर्मी और पसीने के बीच पढ़ाई करनी होगी।

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, जिसमें करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कराए गए सर्वे में पौने तीन सौ विद्यालय ऐसे मिले थे, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं था। बाद में 169 विद्यालयों में कनेक्शन दे दिया गया था। इस तरह 1287 विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था हो गई है, जबकि 70 विद्यालय ऐसे हैं, जहां आज भी बिजली नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट तैयार हो गया था। शासन ने 43 विद्यालयों का करीब 45 लाख रुपये बिजली विभाग में मार्च 2023 में जमा भी करवा दिया था। इसके बाद उम्मीद जगी थी कि इन 43 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हो जाएगा। लेकिन, एक साल गुजर जाने के बाद भी कनेक्शन तो दूर इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी। शिक्षा विभाग छह बार बिजली विभाग को पत्राचार कर इन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन करने की बात कर चुका है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


वर्जन
43 विद्यालयों में कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में 45 लाख रुपये जमा किया गया था, लेकिन कनेक्शन नहीं हो पाए। जबकि, बिजली विभाग को बार-बार पत्र भेजकर कनेक्शन के लिए कहा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हो जाएंगे।
-रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें