फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्युत विभाग ने हटवाया हनुमानगढ़ी मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-बिरधा। पुराना सागर रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर की दीवार के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग ने हटवा दिया। इससे मंदिर कमेटी ने राहत की सांस ली।
हनुमान गढ़ी निर्माण समिति ने सांसद सहित विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि मंदिर की दीवार के पास रखे ट्रांसफार्मर से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान किसान सहकारी समिति के निकट स्थानांतरित कर दिया जाए। सांसद अनुराग शर्मा ने छह सितंबर को अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन चार माह बाद भी ट्रांसफार्मर न हटने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को चार जनवरी के अंक में पेज तीन पर हनुमानगढ़ी के पास रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का डर, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। विभागीय अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में ट्रांसफार्मर हटवाना शुरू करा दिया। रविवार को ट्रांसफार्मर किसान सहकारी समिति के निकट रखवा कर सप्लाई शुरू करा दी गई। हनुमानगढ़ी मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार टोंटे ने इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंपैक्ट
सात माह बाद बदला गया ट्रांसफार्मर
फोटो-8
पठा (ललितपुर)। महरौनी की ग्राम पंचायत दरोना में सात माह से फुंका पड़ा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है।
गांव दरोना में सात माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। उनका कहना था कि दिसंबर में बकाया बिल भी जमा करा दिया, लेकिन ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। इस समस्या को अमर उजाला ने पांच जनवरी को पेज छह पर सात माह से ट्रांसफार्मर खराब, शाम होते ही गांव में पसर जाता अंधेरा, शीर्षक से प्रकाशित किया था। विभागीय अधिकारियों ने अब ट्रांसफार्मर बदलवा दिया है, इससे उपभोक्ताओं को सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीणों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें