संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। शनिवार से अधिकांश इलाकों की आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं, सोमवार को आंधी से ग्राम नैनवारा में खंभा टूटकर गिर जाने से रास्ता बंद हो गया।
शनिवार को आई आंधी से कई जगह खंभे टूटने से अधिकांश गांवों की सप्लाई ठप चल रही थी। कर्मी फाल्ट सुधार रहे थे, तभी सोमवार को आंधी से ग्राम नैनवारा में राम जानकी मंदिर के रास्ते में खड़ा खंभा टूट गया।