संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कक्षा चार से आठवीं तक के विद्यालयों में किताबें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। नई किताबें मिलने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य अब सुचारु हो जाएगा।
एक से आठवीं तक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सरकार की ओर से निशुल्क किताबें और वर्कबुक वितरित की जाती है। नवीन शैक्षिक सत्र में किताबों को विद्यालय स्तर पर पहुंचा दिया जाता है। इस साल नवीन शैक्षिक सत्र के शुरुआती चरण में ही विद्यालयों में किताबों को पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब कक्षा चार से आठवीं तक की किताबों को विद्यालय स्तर पर पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी।