फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीस बकाएदारों के काटे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। मंगलवार को महरौनी नगर व क्षेत्र में अधिशासी अभियंता राहुल सिंह के नेतृत्व में विद्युत महाचेकिंग अभियान चलाया गया गया। महरौनी नगर के मोहल्ला मलैयापुरा, कायस्थपुरा, लुहरयाना मोहल्ला में चेकिंग की गई। इस दौरान 30 बकाएदारों के संयोजन काटे गए। आठ मीटर बदले गए। साथ ही बकाएदारों से चाल लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। छह बॉक्सों पर ताले लगाए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राहुल सिंह ने कहा कि बॉक्सों में लगे ताले तोड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग अभियान पांच दिन तक और चलाया जाएगा। जिनका बिल बकाया है वह जमा कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी आरपी सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति, मीटर विभाग एसडीओ, अवर अभियंता सहित संविदाकर्मी लाइनमैन सुनील, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह पटेल, अब्दुल हक, अजुरुद्दीन, सूरज, खेमचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें