फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोडवेज बसों के लिए जल्द मिलेगा रूट परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात व्यवस्थाएं जल्द सुदृढ़ होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न मार्गों पर बसें चलाने की अनुमति इसी माह मिल जाएगी।
रोडवेज डिपो का भवन बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था से हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी जांच के लिए जिला स्तरीय टीम ने मुआयना कर लिया है। इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन द्वारा रोडवेज मुख्यालय को भेज दी गई है। अब जल्द ही भवन का हस्तांतरण किया जाएगा।
बसों के संचालन के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व में 16 रूटों पर बसें चलाने के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण में आवेदन किया गया था। दो बार की बैठक में परमिट नहीं मिल सकी, लेकिन अब तीसरी बैठक में परमिट मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों झांसी आगमन पर परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस बार बैठक में परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
16 रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें : जिला मुख्यालय से 16 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, जो तहसील मुख्यालय, ब्लॉक व जनपद की सीमा से सटे प्रमुख गांवों तक चलेंगी। परमिट मिलने के बाद सभी रूटों पर 40 से अधिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। अधिकांश बसें जिला मुख्यालय से झांसी तक के लिए चलाई जाएंगी। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

-
ललितपुर में रोडवेज बसों के संचालन के लिए एसटीए की बैठक में दो बार परमिट नहीं मिल पाया। अब अक्तूबर की बैठक में परमिट मिलने की पूर्ण संभावना है। इसके बाद बसों का संचालन किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें