फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निजीकरण के विरोध में बिजली अभियंताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाईपास स्थित सब स्टेशन पर मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक आयोजित हुई। जेई संगठन ने पॉवर कार्पोरेशन द्वारा पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण को लेकर नाराजगी जताई। अभियंताओं ने संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जुलाई में कार्पोरेशन द्वारा दिए आंकड़ों में राजस्व वसूली को लेकर लाइन हानियां रोकने, बेहतर आपूर्ति एवं बिलिंग दक्षता पैरामीटर में प्रगति की बात कही गई थी। अब तीन चार माह में ही विपरीत आंकड़े सरकार को देकर विभागों को ऋण जाल में फंसे होने की बात बताई गई। बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, सचिव केके वर्मा, क्षेत्रीय संगठन सचिव विनय साहू, आरबी सिंह, देवी सिंह, धीरज कुशवाहा, प्रमोद कुमार, त्रिलोकी मद्वेशिया, रामबहादुर आदि उपस्थित रहे।

संतोष का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें