फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन होंगे बिजली कनेक्शन

Mon, 07 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब विद्युत संयोजन मैनुअल रसीदें काटकर नहीं किया जाएगा। प्रबंध निदेशक आगरा ने सभी खंडीय कार्यालयों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही संयोजन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उ.प्र. पावर कार्पोरेशन द्वारा विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए आरएपीडीआरपी योजना के तहत विद्युतीकरण कर बंच केबल बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि करने जैसे तमाम कार्य किए जा रहे हैं। योजना के तहत शहर में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए बंच केबल, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि कर 95 नए ट्रांसफार्मर रखवाने व सब स्टेशनों में नई वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीनें लगाने का कार्य किया जा रहा है।

कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक प्रभु एन.सिंह ने विद्युत संयोजन करने, विद्युत भार बढ़ाने व घटाने का कार्य अब मैनुअल रसीद काटकर नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अब केवल ऑनलाइन सिस्टम के तहत ही कनेक्शन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बहुत से खंड से बल्क में नए संयोजनों के स्थानांतरण व लेजरीकरण कार्य भी एचसीएल कंपनी को दिया जा रहा है। उन्होंने खंडवार विद्युत अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि आरएपीडीआरपी टाउन में शत- प्रतिशत संयोजन, विद्युत भार बढ़ाने एवं घटाने का कार्य मैनुअली पूर्ण रूप से बंद कर केवल ऑनलाइन सिस्टम के तहत ही किया जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें