फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत शुल्क में छूट नहीं मिलने से एडीएम नाराज

विज्ञापन
shops.jpg - फोटो : shops.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्युत शुल्क में छूट नहीं मिलने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के औद्योगिक विकास के दृष्टिगत रखकर डीएम अन्नावि दिनेश कुमार और अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औद्योगिक विकास में लिए जा रहे रुचि के कारण नए औद्योगिक आस्थान के लिए विद्यामहर्रा में उपस्थित 10 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण कर भूखंड के विकास का प्रस्ताव उद्योग निदेशालय को भी प्रेषित किया जा चुका है। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा यह भी बताया गया कि विगत वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद आदि सभी योजनाओं में पहली बार संपूर्ण वित्तीय लक्ष्य पूर्ण करा लिया गया है। उद्यमियों को विद्युत शुल्क में छूट नहीं दिए जाने के कारण विद्युत सुरक्षा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति प्रकट की। अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में डीएम के माध्यम से निदेशक विद्युत सुरक्षा और प्रमुख सचिव ऊर्जा को छूट नहीं मिल पाने के कारणों पर कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को गंभीर से लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करना का आदेश दिया गया। जनपद ने अपनी रेंक में सुधार करते हुए 8वां स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कमलेश सराफ अध्यक्ष स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा सभी आभार व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, अधिशाषी अभियंता विद्युत, परगना अधिकारी सदर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका अधिकारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे। संचालन एसके सूर्यवंशी उपायुक्त उद्योग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें