फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली चोरी कम होगी और राजस्व बढ़ेगा

विज्ञापन
Bawri.JPG - फोटो : Bawri.JPG
विज्ञापन
तालबेहट। विद्युत विभाग द्वारा अस्थाई विद्युत मोटर कनेक्शन की कीमतों में कमी करने से क्षेत्र के किसान खुश हैं। किसानों ने विद्युत चोरी पर लगाम लगने और राजस्व की अधिक प्राप्ति होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की बंजर, कंकरीली और पथरीली जमीन में किसानों को खेती में काफी मेहनत करना पड़ती है। मेहनत के बाद किसान को उपज का सही लाभ नहीं मिल पाता है। फसल की लागत का अधिकांश भाग सिंचाई में खर्च हो जाता है। किसानों को दो हॉर्स पावर विद्युत मोटर कनेक्शन के लिए विभाग द्वारा 12,115 रुपये की रसीद कटानी पड़ती थी। किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इसे कम करने की मांग की थी। बुधवार को विद्युत विभाग ने जनपद के किसानों को दो हॉर्स पावर की मोटर के चार माह के अस्थाई कनेक्शन के लिए 5200 रुपये की कीमत अदा करने की बात मान ली। इससे क्षेत्र का किसान काफी खुश है।
विज्ञापन

------------
बिजली मोटर के अस्थाई कनेक्शन की कीमत में कमी करने से बिजली चोरी कम हो जाएगी। अब किसानों को मोटर चलाने के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
- पूरन कुशवाहा, पवा
--------
विभाग की इस घोषणा से घाटे में चल रहे बिजली विभाग को फायदा होगा। किसान अब बिजली कनेक्शन लेकर फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
- बालमुकुंद नायक, ग्राम भुचेरा
-------
बिजली मोटर के अस्थाई कनेक्शन की कीमत में कमी होने से वह प्रसन्न हैं। अब डीजल में खर्च होने वाले पैसे के स्थान पर वह बिजली कनेक्शन लेंगे।
- रामलाल प्रजापति, कड़ेसराकलां
-----------
किसान हित में लिए गए इस निर्णय से क्षेत्र के किसान खुश हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।
- सोबरन यादव, भैंसनवारा
--------
बिजली मोटर कनेक्शन की कीमत कमी होना सरकार का किसानों के हित में उठाया गया अच्छा कदम है। इससे पूरे क्षेत्र के किसानों को भला होगा।
- धनीराम रजक, बिजरौठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें