फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट से बिजली उत्पादन ठप

Sat, 17 Oct 2015 12:26 AM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट से शुक्रवार को अचानक बिजली उत्पादन ठप हो गया, जिससे पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। यह जानकारी ट्रांसमिशन व वितरण अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पारीछा से इमरजेंसी आपूर्ति की गई, तब कहीं जाकर करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

बजाज पावर प्लांट से बनने वाली बिजली 220 केवी विद्युत सब स्टेशन कल्यानपुरा को दी जाती है। यहां से 132 केवीए रौंड़ा हाइडिल के माध्यम से बिजली जनपद व हंसारी को आपूर्ति की जाती है। रौंड़ा हाइडिल से जनपद के विभिन्न सब स्टेेशनों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे पावर प्लांट में स्थित जेनरेशन मशीनों में अचानक खराबी आ गई। दिन में करीब 12 बजे बिजली उत्पादन ठप हो गया। ट्रांसमिशन अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिस पर पनकी कंट्रोल से आदेश पर जनपद में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे की इमरजेंसी बिजली कटौती के आदेश दिए गए और इसके बाद दोपहर पौने तीन बजे से जिले को पारीछा विद्युत उत्पादन केंद्र से विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद ही प्लांट की बिजली आपूर्ति जनपद व हंसारी को दी जाएगी। 


इनका कहना है,पावर प्लांट की जनरेशन मशीन खराब हो जाने से बिजली की दिक्कत आई थी। तीन घंटे के बाद पारीछा से बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।- रविकांत वर्मा, उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें