फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से हाइटेंशन विद्युत पोल टूटा, कई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
truck - फोटो : truck
विज्ञापन
ललितपुर। बाईपास स्थित 33केवी सब स्टेशन के अंतर्गत झांसी रोड तिराहा पर एक ट्रक की टक्कर से नदनवारा फीडर की 11 हजार केवी लाइन का बिजली का खंभा व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे फीडर के करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बाईपास सब स्टेशन के अवर अभियंता त्रिलोकी मधेशिया ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि बाईपास सब स्टेशन से पोषित नदनवारा फीडर की 11 केवी लाइन नेशनल हाईवे से होते हुए झांसी रोड तिराहा के पास से होते हुए आगे गई है। बृहस्पतिवार को एक ट्रक वाहन ने झांसी रोड तिराहा पर 11केवी लाइन का लगभग 350 मीअर हिस्सा का विद्युत पोल समेत लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है इससे पूरी लाइन ब्रेक डाउन में आ गई है। जिसके चलते करीब पंद्रह गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो चुकी है। इसके साथ ही लगभग 66,940 रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। अवर अभियंता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से उक्त ट्रक के चालक पर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता ने बताया कि उक्त नदनवारा फीडर की लाइन का ठीक करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें