फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं हटाया गया सरकारी हैंडपंप का अवैध संयोजन

विज्ञापन
कैप्सन - सरकारी हैंड पम्प से अवैध संयोजन - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। जिलाधिकारी ने सरकारी हैंडपंपों से अवैध कब्जे एवं मोटर का संयोजन पाए जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन, नगर के जलसंस्थान ने एक वर्ष से सरकारी हैंडपंप पर लगी मोटर मोहल्ले के लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं हटवा सके। जिसके चलते कई लोगों ने सरकारी हैंडपंपों पर अपना आधिपत्य जमाते हुए मोटरें डाल रखी हैं, जिससे सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से नगर में पानी का गंभीर संकट बना हुआ हैं। नगर में लगभग तीन सैकड़ा सरकारी हैंडपंप लगे हैं। जिनसे लोगों को काफी राहत मिलती हैं। नगर के नये जैन मंदिर के समीप एक दबंग युवक ने लगभग एक साल पहले सरकारी हैंडपंप पर अपनी निजी मोटर लगा रखी, जिससे मोहल्ले के लोगों को जलसंस्थान द्वारा पानी की आपूर्ति न होने पर भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं। लोगों ने सरकारी हैंडपंप पर लगी मोटर को हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन आज मोटर सरकारी हैंडपंप से नहीं निकल सकी। इसी तरह नगर के पंजाब नेशनल बैंक के पास कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप पर अपनी निजी मोटर डाल रखी हैं, जिससे बैंक आने वाले लोगों को पानी पीने के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं।
जहां की शिकायत मिली थी, वहां की मोटर हटवा दी गई हैं। इन स्थानों के बारे में किसी ने बताया नहीं। यदि सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगी होगी, तो उसे अवश्य हटवा दिया जाएगा। - अभिलाष कुमार, जेई जलसंस्थान तालबेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें