फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी-ललितपुर रूट पर इसी हफ्ते दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी से ललितपुर रूट पर जल्द उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। झांसी डिपो में ई-बस आ गई हैं। एक सप्ताह में बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर रूट पर 16 ई-बसों के संचालन को शासन से हरी झंडी मिल गई थी। झांसी से ललितपुर की दूरी लगभग 95 किलोमीटर है, जहां पर ई-बसें आसानी से एक बार चार्जिंग में आवागमन कर सकेंगी। यह बस एक बार में चार्ज करने पर लगभग 250 किमी की दूरी तय करेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि बीते दिनों झांसी डिपो को एक ई-बस प्राप्त हो गई है। एक सप्ताह में इसका संचालन शुरू किया जाएगा। बस के संचालन से झांसी-ललितपुर रूट पर यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें