फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी-ललितपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लंबे इंतजार के बाद रोडवेज की इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। यह बस झांसी से ललितपुर के बीच चलाई जा रही है। हालांकि, डीजल बस का एक चक्कर संचालन बंद कर इलेक्ट्रिक बस चलाई गई है। इससे बसों की संख्या में वृद्धि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही 15 और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर रूट पर जल्द ही यातायात की सुविधा सुगम होने की आस नजर आ रही है। परिवहन निगम ने बीते दिनों इलेक्ट्रिक बस के संचालन का ट्रायल किया था। ट्रायल में झांसी-ललितपुर रूट पर बस दौड़ाई गई थी। एक बार चार्ज होने पर बस झांसी से ललितपुर व ललितपुर से वापस झांसी तक पहुंची थी। एक बार चार्ज होने के बाद बस 250 किमी की दूरी तय करती है।
परिवहन निगम ने ट्रायल सफल होने के बाद संचालन शुरू कर दिया है। यह बस झांसी से दो बजकर 30 मिनट पर चली, जो ललितपुर चार बजकर 40-50 मिनट पर पहुंची। यहां से पांच बजे चलकर शाम को सात बजे झांसी पहुंची।
विज्ञापन

-
रूट पर दौड़ेंगी 16 इलेक्ट्रिक बसें : झांसी-ललितपुर रूट पर बस संचालन में मध्यप्रदेश की सीमा रोड़ा बनी हुई है। इस बीच शासन ने इलेक्ट्रिक बस की स्वीकृति दी है। इस रूट पर 16 बसों का संचालन किया जाना है। इसी सप्ताह में एक अन्य बस भी प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ दो बसों का संचालन शुरू होगा।
-
झांसी-ललितपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। बसें प्राप्त होते ही संख्या बढ़ाई जाएगी।-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें