फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो प्रतिशत घट गया मतदान का प्रतिशत

Fri, 24 Feb 2017 01:22 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव के मुकाबले वर्ष 2017 के मतदान में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ है तो महरौनी विधानसभा क्षेत्र में मामूली कमी दर्ज की गई है। इसकी प्रमुख वजह ललितपुर विधानसभा सीट से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार का मैदान में नहीं होना और मतदाता पर्ची के वितरण में गड़बड़ी मानी जा रही है।  
विज्ञापन

   
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर खूब मत बरसे थे। झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र की छह सीटों में सर्वाधिक मतदान ललितपुर में हुआ था। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 73.24 एवं 74.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस तरह ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीटों में कुल मिलाकर 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम हो गया है। ललितपुर विधानसभा सीट पर 70.6 प्रतिशत मतदान हुुआ है। वहीं, महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 74.7 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस प्रकार ललितपुर जिले का मतदान 72.05 प्रतिशत रहा है। इस बार के मतदान कम होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें मतदाता सूची से कइयों के नाम गायब होना, मतदाता पर्ची सभी के घर-घर नहीं पहुंचना, युवाओं मतदाताओं में उत्साह नहीं होना, स्वीप कार्यक्रम गांवों में कम कराए जाने, ललितपुर सीट पर उम्मीदवार उतारने में जातिगत संतुलन नहीं बैठाना, महरौनी के विभिन्न गांवों में बहिष्कार होना वजह मानी जा रही है।


मतदाताओं पर दबाव बनाने का मामला दर्ज
ललितपुर। कस्बा बांसी में प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद भी प्रचार कर मतदाताओं पर वोट देने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बसपा समर्थक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। कस्बा बांसी निवासी लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम प्रचार बंद होने के बावजूद कस्बा निवासी निर्भान अहिरवार, प्रदीप जैन, वन्ना यादव, देवेंद्र उर्फ दीपू, अम्वूकटा व नगर के निवासी मोहनलाल द्वारा प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, कस्बा बांसी निवासी निर्भान अहिरवार पुत्र प्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू द्वारा सपा के पक्ष में प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें