फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 24 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अफसरों को नामांकन पत्रों की बिक्री विकासखंड स्तर पर किए जाने, नामांकन प्राप्त करने, उनकी जांच, उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने और प्रतीक चिह्नों का आवंटन आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी, निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नामांकन पत्रों को प्राप्त करने और उम्मीदवारों से जमानत राशि जमा कराए जाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जांच की विधि, किसी का नामांकन निरस्त करने के समुचित और पर्याप्त कारणों की जानकारी दी गई। उम्मीदवार के नाम वापसी को लेकर निर्विरोध निर्वाचन संबंधी जानकारियां दी गईं। प्रतीक चिह्न आवंटित करने के बारे में बताया गया।

अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी ने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, शासकीय व अद्धशासकीय कर्मचारियों पर लागू आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारी निर्देशों को गंभीरता से लें ताकि सौंपे गए दायित्व को भली भांति संपन्न कराया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, एसडीएम यशु रुस्तगी, एसडीएम रमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, तहसीलदार अवधेश निगम समेत विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें