फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकताओं से होंगे कार्य

Thu, 24 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। नवागंतुक डीएम डा. रूपेश कुमार ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। हरियाणा के मूल निवासी और वर्ष 2009 के बैच के आईएएस डा. रूपेश कुमार विशेष सचिव ऊर्जा के पद से स्थानांतरित होकर ललितपुर आए हैं। वह कन्नौज के डीएम भी रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन



इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हों, यह उनकी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसके लिए शासन और स्थानीय स्तर पर कोआर्डिनेशन बनाकर कार्य किया जाएगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की समस्या लेकर आता है तो उसे प्राथमिकता से देखा जाएगा।

जिलाधिकारी को दी गई विदाई
ललितपुर। स्थानांतरित डीएम जुहेर बिन सगीर को भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल और कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सीडीओ अरुण कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, एसपी प्रभाकर चौधरी, एसडीएम रमेश चंद्र, रत्नाकर मिश्रा, यशु रुस्तगी, डीएफओ बी के जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, नसीम खान, संदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें