फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नहीं था नाम, नहीं पर पाए मतदान

Fri, 24 Feb 2017 01:19 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर में बने विभिन्न मतदेय केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम न होने पर कई मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके। कुछ मतदाता तो पर्ची के लिए चकरघिन्नी बने रहे। इससे लोगों में रोष रहा। सपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करने की बात कही है।      
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग ने मतदान को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के मकसद से मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था की। यही नहीं, मतदाताओं को मतदेय केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाता पर्ची के पीछे गूगल मैप बनवाया गया। लेकिन, दर्जनों मतदाताओं के नाम सूची से अचानक गायब हो गए जिससे ऐसे मतदाताओं के घर पर्चियां नहीं पहुंच सकीं।


बृहस्पतिवार को वोट डालने पहुंचे अनेक मतदाता यह स्थिति देख भड़क गए। उन्होंने बीएलओ से अपनी नाराजी भी प्रकट की। आजादपुरा निवासिनी रामदेवी को मतदाता पर्ची की तलाश में अटल विद्या मंदिर, लेडी बेकिन व सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर बने मतदेय केंद्र की खाक छाननी पड़ी। सभी जगह बीएलओ से उन्हें मायूसी हाथ लगी। नेहरू महाविद्यालय की प्रवक्ता ऊषा पाठक अपने बेटी रूपल को लेकर श्री वर्णी जैन इंटर कालेज मतदेय केंद्र पर पहुंचीं,  लेकिन बीएलओ पर्ची के बारे में स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन



तालाबपुरा स्थित मतदेय केंद्र पर पहुंची पैंसठ वर्षीय लक्ष्मीपुरा निवासी जशोदा को भी पर्ची नहीं मिली थी। इसी केंद्र पर जगदीश मार्केट के पीछे रहने वाली सुशीला जैन भी पर्ची के लिए परेशान रहीं। वर्णी जैन इंटर कालेज मतदेय केंद्र पर सिविल लाइन निवासी लक्ष्मीनारायण, विशन, सरोज, गीता, अतुल जैन पर्ची के लिए परेशान रहे। अतुल जैन का कहना है कि उसके परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में हैं। लेकिन, पर्ची नहीं आई। बीएलओ विमला देवी का कहना है कि सूची से कइयों के नाम हट गए हैं जिस वजह से ऐसे लोगों की पर्ची नहीं आई।
उधर, वर्णी कालेज मतदेय केंद्र पर मतदान का जायजा लेने पहुंचीं सपा उम्मीदवार ज्योति लोधी ने कहा कि बीएलओ द्वारा कई जगहों पर मतदाताओं को पर्ची नहीं दी गई हैं, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें