ललितपुर। विकासखंड बार के अंतर्गत ग्राम वीर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत
बनाने में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग को
शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया कि गांव को बिना मानक के पंचायत का
दर्जा दे दिया गया है, जबकि पात्र गांव की अनदेखी की गई है।
शिकायती
पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि वह लंबे समय से ग्राम पंचायत सुनवाहा में
जुड़े हुए हैं। इस बार एक हजार से अधिक आबादी वाले गांव को ग्राम पंचायत का
दर्जा दिया गया। ग्राम सुनवाहा में कुल वोटर 1,796 हैं, जबकि ग्राम वीर
में 1,259 वोटर हैं। शासन व निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ग्राम वीर
को भी ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने ग्राम पंचायतों का चयन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
है। शिकायती पत्र पर मनोहर, हरपाल, हरप्रसाद, बालकिशन, ऊदल, कोमल प्रसाद,
तिज्जी, राहुल कुमार, मलखान, हुकुम, जगदीश, मूलचंद्र, नंदूलाल, अमान सिंह,
चैना प्रसाद, प्रकाश, किशन, कपूरे, काशीराम, चंगलाल, संतोष, लीलाधर आदि
के हस्ताक्षर अंकित हैं।
वोट से वंचित करने का आरोप
ललितपुर।
वार्ड संख्या 18 बानपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मेघनाथ सिंह
खंगार ने पीठासीन अधिकारियों व कर्मचारियों पर वोट डालने से वंचित करने का
आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।