फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में आकांक्षा अव्वल

Fri, 16 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आकांक्षा दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रबंधक सितारा देवी और अध्यक्ष कंचनलता ने किया। प्रतियोगिता में कालेज की 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक समिति में डा. नीराजना चौबे, रुबी साहू, अर्चना मिश्रा, अलका यादव और किरण गोस्वामी रहीं। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक ड्रेस प्रदर्शित कीं।


निर्णय की घोषणा प्राचार्य डा. सूफिया ने की, जिसमें एमए प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा दुबे प्रथम, अनुष्का चौहान द्वितीय और अर्चना नगायच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं देखरेख कार्य जिज्ञासा व प्रिया वर्मा ने किया। इस मौके पर डा. सूर्यनाथ यादव, सल्लन अली, डा. घूमन सिंह, नीलू यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन वंदना याज्ञिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें