फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाड़े में फंदे पर लटका मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे ने कहा, मानसिक बीमारी के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम घुटारी में 62 वर्षीय वृद्धा भागवती ने आत्महत्या कर ली। उनका शव मवेशियों के बाड़े में बने टपरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।
भतीजे सुनील ने बताया कि मंगलवार रात को भागवती ने परिवार के साथ भोजन किया और सोने चली गई थीं। बुधवार सुबह उनका पुत्र धीरज सिंह जब घर के पीछे बने बाड़े में मवेशियों को चारा डालने पहुंचा, तो टपरे के अंदर मां को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें