फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला, मेडीकल कालेज में भर्ती, आरोपी की तलाश में पुलिस

Sat, 02 Aug 2025 03:57 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर में कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में 55 वर्षीय गोरी बाई पत्नी मुकुंदी पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी से मेडिकल कालेज रेफर किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में 55 वर्षीय गोरी बाई पत्नी मुकुंदी पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी से मेडिकल कालेज रेफर किया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हमला करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महिला के पुत्र सुनील के मुताबिक उसकी मां गोरिबाई  गांव वाले मकान पर रहती है। शनिवार को उसकी मां नहाने को गई थी। नहाकर वापस आई तो घर के अंदर गांव का ही पड़ोसी युवक घर मे घुसा मिला। मां ने कारण पूछा तो युवक में मां को पकड़ लिया और घसीटते हुए अंदर भूसा वाले कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने मां गोरीबाइ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने के प्रयास में गोरीबाई के हाथ की उंगली में भी चोट आ गई। हमले में घायल हुई गोरीबाई मरणासन्न होकर गिर गई। इस पर आरोपी युवक वहां से घर का ताला लगाकर भाग गया था। कुछ देर बाद जब गोरी बाई को होश आया तो वह खून से लथपथ घिसटते हुए छत पर पहुंची। चिल्लाकर पड़ोसियों को बताया।
 
पड़ोसी ने फोन करके घटना की जानकारी पुत्र सुनील को दी,कमरे का किसी प्रकार दरवाजा खोला। कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। छत पर गोरीबाई थी। परिजनों को गोरी बाई ने घटना के बारे में और हमलावर का नाम बताया। परिजन घायल को तत्काल सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुत्र सुनील ने गांव के युवक पर  घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने और साथ ही घर से सामान भी चुराने का प्रयास करने का आरोप लागाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें