फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर वोट नहीं देने पर बड़े भाई से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी खुर्द में वोट देने को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गए और छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम महरौनीखुर्द निवासी मुलायम सिंह पुत्र हरनाम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 11 मार्च को सुबह 11.45 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी उसका छोटा भाई मुलायम व उसकी पत्नी सुमन आई और दोनों गाली गलौज करने लगे, जब उसने गालियां देने से मना किया तो उसके साथ लात घूसों से मारपीट कर दी। जिससे उसके काफी चोटें आई हैं। इस बारे में जब घायल राजेंद्र और उसकी पत्नी संध्या से जिला अस्पताल में घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उसने और उनके पति राजेंद्र ने साइकिल पर वोट नहीं दिए थे, इसी वजह से मुलायम और उसकी पत्नी ने उनके साथ मारपीट की है। इस मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं और वह जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने उक्त मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वोट नहीं देने पर महिला से की मारपीट
वहीं थाना जखौरा के गांव पचौरा निवासी सत्यभान विश्वकर्मा पुत्र बंदू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते नौ मार्च को शाम सात बजे उसकी पत्नी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव के ही दो लोग अपने हाथ में लाठियां लेकर आए और कहने लगे कि उन्होंने सपा को वोट नहीं दिया है। जिस पर उसकी पत्नी ने कहा कि उसकी मर्जी जहां वोट देने थे सो दिए। इसी बात को लेकर उन्होंने उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। यह देख आसपास के लोग आ गए, जिस पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें