फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आठ हजार किसानों को अब भी राहत राशि का इंतजार

Tue, 03 Dec 2024 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इन किसानों के संदिग्ध खातों की हो रही जांच, दो लाख 30 हजार किसानों को बांटी गई 107 करोड़ की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ फसलों का मुआवजा आठ हजार किसानों को अब तक नहीं मिल पाया। प्रशासन के मुताबिक इन किसानों के खाते संदिग्ध पाए गए हैं। इनकी जांच के बाद धनराशि भेज दी जाएगी। हालांकि दो लाख 30 हजार किसानों के खातों में करीब 107.5 करोड़ की धनराशि बांट दी गई है।
अतिवृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान उड़द और मूंग की फसल को हुआ था। प्रशासन ने शासन से 121 करोड़ रुपये की मांग की थी। यह राशि शासन ने भेज दी। इसके बाद किसानों खातों में यह रकम पहुंचाने के लिए तहसील स्तर पर फीडिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से नहीं पहुंची धनराशि
अलग-अलग राजस्व ग्राम में जमीन होने के कारण किसानों ने भूमि की नकल के साथ एक खाता लगा दिया। कुछ किसानों ने अलग-अलग जमीन के साथ अलग-अलग खाते दिए हैं। ऐसे किसानों के खातों को संदिग्ध में श्रेणी में रखा गया है। राहत योजना के तहत एक किसान की कितनी भी भूमि हो, लेकिन उसे 17 हजार से अधिक राहत राशि नहीं दी जा सकती है।

जल्द ही किसानों के खातों को सही कर उनके खातों में धनराशि डाल दी जाएगी। -अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें